
जयपुर। जयपुर (Jaipur) ग्रामीण जिले के शाहपुरा उपखण्ड के मनोहरपुर थाना क्षेत्र (Manoharpur Police Station Area) में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। टोडी गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर जा रही मजदूरों (Laborers) से भरी बस (Bus) 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन (Power Line) के संपर्क में आ गई। पल भर में बस में तेज करंट दौड़ गया और स्पार्क होने से आग भड़क उठी। देखते ही देखते बस में सवार मजदूर करंट और आग की चपेट में आ गए। हादसे में मौके पर ही दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। लगभग 12 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved