
जबलपुर। कुंडम के चौरई क्षेत्रातंर्गत महानदी घाट पर बीती रात करीब 9 बजे एक तेजर रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। उक्त हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए। जिन्हें आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से 108 एम्बूलेंस से कुंडम के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर उसकी जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved