img-fluid

78 दिन पैसा जोड़कर भाई-बहन ने राहुल को दिया गुल्लक, कहा- ये पैसे भारत जोड़ो यात्रा में लगाएं

November 27, 2022

डेस्क। दक्षिण से शुरू हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा अब मध्यप्रदेश पहुंच गई है। भारत जोड़ो यात्रा जैसे जैसे आगे बढ़ रही है। इसमें अलग अलग रंग देखने को मिल रहे है। कभी यात्रा में गरीब महिला राहुल गांधी को स्नेह देते नजर आती हैं। तो कभी बॉलीवुड कलाकार भी उनके साथ यात्रा में शामिल होते हैं। मध्यप्रदेश में दो नन्हें बच्चों ने राहुल को उनकी यात्रा के लिए अपना समर्थन दिया है। दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में है।

शुक्रवार को इस यात्रा में बड़ी भावुक करने वाली तस्वीर निकल कर सामने आई। भोपाल के एक भाई-बहन अपनी गुल्लक लेकर राहुल गांधी से मिलने खंडवा पहुंचे थे। खंडवा के सनावद में उन दोनों की राहुल गांधी से मुलाकात हुई। जब उन्होंने अपनी गुल्लक राहुल को सौंपी तो जिसने भी यह नजारा देख वो भावुक हुए बिना नहीं रह सके। इस मौके पर बच्चों की भावना देखकर राहुल गांधी समेत अन्य नेता भावुक हो गए।


मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल के 11 साल के यश परमार और 15 साल की जिया परमार भाई-बहन है। दोनों भाई-बहन 78 दिन से अपने गुल्लक में पैसा इकट्ठा कर रहे थे। गुल्लक का यह पैसा भारत जोड़ो यात्रा कर रहे राहुल गांधी को सौपने दोनों बच्चे शुक्रवार को खंडवा जिले के सनावद पहुंचे। जिया के हाथ में स्व इंदिरा गांधी के साथ राहुल गांधी के बचपन की एक फोटो भी थी। बच्चों का प्यार देखकर राहुल गांधी भी खुश हो गए।

यश और जिया परमार ने बताया कि, वे चाहते हैं कि इन रुपयों को यात्रा के दौरान जरूरत पड़ने पर उपयोग किया जाए। ये दोनों भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के साथ ही गुल्लक में पैसे जमा कर रहे थे। अब इसे वो राहुल गांधी को देने आए हैं। बच्चों के गुल्लक राहुल गांधी को देने की एक वीडियो कांग्रेस यूथ अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि, “गुल्लक के पैसे नहीं, ये मोहब्बत अनमोल है।”

Share:

  • तमिलनाडु में भाजपा की बढ़ी उम्मीद, 2024 लोकसभा चुनाव से पहले सेट किया एजेंडा

    Sun Nov 27 , 2022
    चेन्नई। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु में एजेंडा सेट करना शुरू कर दिया है। डीएमके के खिलाफ माहौल बनाकर और एआईएडीएमके में चल रहे मतभेद का फायदा उठाते हुए नई रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved