
नई दिल्ली। बायजूस (Byju’s) की मूल कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड (Think and Learn Private Limited) में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। निलंबित निदेशक बायजू रविन्द्रन (Ravindran) ने एनसीएलटी का दरवाजा खटखटाते हुए आरोप लगाया है कि प्रमुख कर्जदाता जीएलएएस ट्रस्ट कंपनी विदेशी निवेश (Foreign Investment) के नाम पर अवैध विदेशी कर्ज दिलाने की कोशिश कर रही है।
उनका दावा है कि टीएलपीएल की आकाश राइट्स इश्यू में भागीदारी के लिए बनाया गया ₹100 करोड़ का सीसीडी समझौता एफईएमए और आईबीसी नियमों का खुला उल्लंघन है। मामले में बायजू रवींद्रन ने का कहना है कि यह सीसीडी सौदा भारतीय एफडीआई और एफईएमए नियमों का उल्लंघन करता है और असल में इसे विदेशी कर्ज जैसा बनाया गया है, जो पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved