img-fluid

सीएजी मुर्मू आईपीयू के ऑडिटर चुने गए, 3 साल का होगा कार्यकाल

November 21, 2020

नई दिल्‍ली। भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) जिनेवा के एक्‍सटरनल ऑडिटर चुने गए हैं। अंतरराष्ट्रीय एजेंसी आईपीयू में सीएजी मुर्मू का कार्यकाल तीन साल का होगा। गिरीश चंद्र मुर्मू देश के 14वें सीएजी हैं।

सीएजी गिरीश चंद्र मुर्मू स्विट्जरलैंड के सुप्रीम ऑडिट इंस्टिट्यूशन में जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे। ज्ञात हो कि मुर्मू ने बीते अगस्त माह में ही जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद उन्हें सीएजी बनाया गया था।

उल्‍लेखनीय है कि अंतर-संसदीय संघ एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। मूल रूप से यह संगठन लोकतांत्रिक देशों की संसदों के बीच समन्वय बनाने के लिए काम करता है। संगठन का मुख्य उद्देश्य लोकतांत्रित प्रशासन को प्रमोट करना, जवाबदेही तय करना, सदस्य देशों के बीच समन्वय स्थापित करना हैं। इसके साथ ही ये संगठन राजनीति में लैंगिक समानता, युवाओं की सहभागिता व सतत विकास को बढ़ावा देता है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • टेक कंपनी ऐप्‍प्‍ल कोरोना काल में ऐप्‍पल की 9 यूनिट चीन से भारत हुई शिफ्ट

    Sat Nov 21 , 2020
    नई दिल्‍ली। केंद्रीय इलेक्‍ट्रानिक्‍स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि दिग्गज टेक कंपनी ऐप्‍प्‍ल बड़े पैमाने पर भारत में निवेश कर रही है। प्रसाद ने बताया कि कोरोना काल में ऐप्‍पल की 9 ऑपरेटिंग यूनिट चीन से भारत शिफ्ट कर चुकी है, जिसमें कंपोनेंट बनाने वाली यूनिट्स भी शामिल हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved