img-fluid

नशा मुक्ति के लिए पूरे जिले में अभियान चलेगा

November 15, 2022

  • पुलिस करेगी धरपकड़-कलेक्टर ने बैठक लेकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

उज्जैन। पूरे जिले में सख्ती से मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
कलेक्टर आशीष सिंह ने भारत अभियान की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में नशीले पदार्थों के सेवन से मुक्ति के लिये विगत 2 अक्टूबर से नशामुक्ति अभियान प्रारम्भ किया गया है। इस अभियान के तहत 30 नवंबर तक जागरुकता कार्यक्रम होने हैं जिसमें नशामुक्ति के लिये अवेयरनेस जनरेशन कार्यक्रम, स्कूल, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के परिसर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेंगी और व्यक्ति, समुदाय तक पहुंच बनाई जायेगी। हॉटस्पॉट के चिन्हांकन के साथ-साथ नए वॉलेंटियर्स भी बनाए जाएंगे।गतिविधियों को वॉलेंटियर्स स्वयं एप के माध्यम से अपलोड कर सकते हैं।



इसके लिये गूगल प्लेस्टोर पर जाकर नशामुक्त भारत अभियान एप डाउनलोड करें। उल्लेखनीय है कि नशामुक्ति अभियान के अन्तर्गत विभिन्न विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में वाल पेंटिंग, रंगोली, परिचर्चा, प्रतियोगिता आयोजित किये जायेंगे। इसके अलावा आम जनता को जागरूक करने के लिये मैराथन, नुक्कड़ नाटक, रैलियां और मानव श्रृंखला का निर्माण किया जायेगा। इस अभियान के अन्तर्गत ऑटोरिक्शा एवं अन्य सार्वजनिक वाहनों के माध्यम से नशामुक्ति के सन्देशों का प्रसारण तथा नशामुक्ति गान का प्रसारण किया जायेगा। महाविद्यालयों व विद्यालयों में नशामुक्ति अभियान के अन्तर्गत छह दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

Share:

  • दौलतगंज में आज होगा संकट मोचन हनुमान मंदिर का लोकार्पण

    Tue Nov 15 , 2022
    कष्टभंजन महादेव की हुई प्रतिष्ठा-शाम को महाआरती व महाप्रसादी का आयोजन उज्जैन। महाकाल मार्ग दौलतगंज स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर का आज लोकार्पण किया जाएगा। इस हेतु यहाँ तीन दिवसीय शिव प्रतिष्ठा और अन्य धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। सोमवार को कष्टभंजन महादेव की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। संकट मोचन हनुमान मंदिर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved