मुंबई। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के फेमस स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी (khatron ke khiladi) को हमेशा से ही फैंस काफी पसंद करते हैं। इस शो में टीवी जगत कई चर्चित चेहरे हिस्सा लेते हैं और खतरों से सामना करते हैं। ऐसे में अब हर किसी को ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ का बेसब्री से इंतजार है। इस शो को लेकर काफी बज बना हुआ है। केकेके 15 को लेकर लगातार नई अपडेट सामने आ रही है। अब तक रोहित के शो में हिस्सा लेने को लेकर कई नाम सामने आ चुके हैं। ऐसे में अब एक और बड़ा नाम सामने आ रहा है, जिसका गोविंदा से खास नाता है। आइए जानते हैं कौन हैं वो?
View this post on Instagram
9 साल बाद करेंगी कमबैक
बता दें कि रागिनी खन्ना कई टेलीविजन शोज में काम कर चुकी हैं। वो पिछले 9 सालों से इंडस्ट्री से दूर हैं। रागिनी भले ही एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में रागिनी के फिर से टीवी पर वापसी की खबर ने दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट लेवल को हाई कर दिया है।
ये नाम आ चुके सामने
पारस छाबड़ा, ईशा सिंह और मल्लिका शेरावत के अलावा एल्विश यादव, अविनाश मिश्रा, दिग्विजय सिंह, चुम दरांग, मोहसिन खान, सिद्धार्थ निगम, बसीर अली, गुल्की जोशी और ‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम भाविका शर्मा का नाम शामिल है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved