
ओटावा. कनाडा (Canada) के शहर मॉन्ट्रीयाल (Montreal) में हिंसा के बीच कनाडाई प्रधानमंत्री (PM) जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, उनका एक वीडियो वायरल (Video viral) हो रहा है, इसमें वह टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट में नाचते-गाते दिखाया गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका विरोध करना और ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
बता दें कि ट्रूडो मॉन्ट्रियल में पापिनौ जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कथित तौर पर शुक्रवार को अपने परिवार के साथ टोरंटो में टेलर स्विफ्ट के एराज़ टूर कॉन्सर्ट में भाग लिया था। जिसका वीडियो वायरल हो गया है। एक्स पर पोस्ट किये गये वायरल वीडियो उन्हें दर्शकों के बीच नाचते और गाते हुए दिखाता है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved