img-fluid

भारत आ रहे कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, PM मोदी से करेंगे मुलाकात

February 24, 2026

नई दिल्ली। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी इस हफ्ते भारत आ रहे हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका के साथ कनाडा के व्यापारिक संबंधों में तनाव बना हुआ है। प्रधानमंत्री कार्नी गुरुवार को मुंबई पहुंचेंगे। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि पिछले कुछ समय से दोनों देशों के रिश्तों में खटास चल रही है।


  • भारत दौरे से पहले मार्क कार्नी ने कहा, “एक अनिश्चित दुनिया में कनाडा उन चीजों पर ध्यान दे रहा है जिन्हें हम नियंत्रित कर सकते हैं। हम अपने व्यापार को अलग-अलग देशों में फैला रहे हैं और बड़े पैमाने पर नया निवेश आकर्षित कर रहे हैं।” उनका लक्ष्य अगले दशक में अमेरिका के अलावा दूसरे देशों के साथ कनाडा के निर्यात को दोगुना करना है।

    गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार कनाडा की अर्थव्यवस्था पर टैरिफ लगाने की धमकी देते रहे हैं। हाल ही में ट्रंप ने कनाडा से आयात होने वाले सामान पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। इससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।

    Share:

  • पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया पुलिसकर्मियों की हत्या का वीडियो

    Tue Feb 24 , 2026
    नई दिल्ली।पंजाब के गुरदासपुर जिले (Gurdaspur District) में सीमा (Border) के पास हुई दो पुलिसकर्मियों की हत्या के एक दिन बाद पाकिस्तान (Pakistan) में रह रहे एक गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर एक अपुष्ट वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में एक अज्ञात शूटर पुलिसकर्मियों में से एक पर बेहद करीब से गोली चलाते हुए दिखाई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved