
नई दिल्ली। जापान की समुद्री सीमा (sea border) में मालवाहक जहाज Jin Tian डूब गया। हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हो गई है और 14 लोगों को बचाया गया है। जहाज पिछले महीने मलेशिया में पोर्ट क्लैंग (port klang) से रवाना हुआ था। इसे बुधवार को दक्षिण कोरिया (South Korea) के इंचियोन में पहुंचना था।
मंगलवार रात 10: 45 बजे जहाज ने तट रक्षकों को मदद के लिए फोन किया था। देर रात वह डूब गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जहाज के कैप्टन (ship captain) ने मंगलवार देर रात दो बजकर 41 मिनट पर आखिरी बार तटरक्षक से संपर्क किया था और बताया था कि चालक दल के सदस्य जहाज छोड़ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक इस जहाज पर हांगकांग का झंडा लगा था। बताया जा रहा है कि इस मालवाहक जहाज में कुल लगभग 6551 टन वजन था। जहाज पर कुल 22 लोग सवार थे। अब तक की छानबीन में पता चला है कि यह जहाज हांगकांग में पंजीकृत था। यह जापान के नागासाकी प्रांत के दांजो द्वीप से 110 किमी पश्चिम में डूबा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved