
उज्जैन। बुधवार को बृहस्पति भवन में कलेक्टर ने टीएल की बैठक ली जिसमें विभिन्न विभागों से परेशान होकर सीएम हेल्पलाईन में हुई शिकायतों का तय समय में निर्धारण नहीं होने पर कलेक्टर ने अधिकारियों से जवाब तलब किए। इसके अलावा उन्होंने अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा भी की। कलेक्टर आशीष सिंह ने बुधवार को जिले में सीएम हेल्पलाइन के लम्बित प्रकरणों की समीक्षा की और कहा कि एल-3 और एल-4 स्तर पर शिकायतें अनावश्यक लम्बित न हों। शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराया जाए। साथ ही शिकायतकर्ता से फोन लगाकर पूछा जाए कि वह प्रकरण के निराकरण से संतुष्ट हैं अथवा नहीं। उन्होंने सीएमएचओ को निर्देश दिये कि स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत एल-1 स्तर पर शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित बीएमओ से चर्चा करें और उनके द्वारा शिकायत का निराकरण किया जाए।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved