
इंदौर। जिला अस्पताल के बाहर एक चोर एंबुलेंस चुराते हुए रंगेहाथों पकड़ा गया। चंदन नगर पुलिस ने बताया कि विनोद पिता रमेश राठौड़ निवासी आदर्श इंदिरा नगर जिला अस्पताल में निजी एंबुलेंस चलाता है। कल उसकी एंबुलेंस अस्पताल के बाहर खड़ी थी। रात 8 बजे एक युवक उसकी एंबुलेंस को चालू कर ले जाने का प्रयास करने लगा तो विनोद और उसके साथियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंपा। पकड़ाए चोर का नाम चोर का नाम जयसिंह है। वह मंदौसर का रहने वाला है। तलाशी में उसके पास छैनी, हथोड़ी और चाबियां मिली। वह पेशेवर चोर प्रतीत हो रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved