
जबलपुर। पुलिस मुख्यालय चयन भर्ती मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आरक्षक संवर्ग भर्ती वर्ष 2020 की लिखित परीक्षा विभिन्न परीक्षा केन्द्रो पर दिनॉक 8-1-22 से 17-2-2022 तक आयोजित की गयी थी। लिखित परीक्षा का परिणाम दिनॉक 24-3-22 को प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड मप की वैबसाईट पर घोषित किया गया है।उक्त परीक्षा परिणाम के सम्बंध में मान्नीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ जबलपुर, ग्वालियर व इंदौर में यदि किसी श्रेणियों के अभ्यार्थियों द्वारा पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश भोपाल चयन एवं भर्ती प्रक्रिया के विरूद्ध याचिका प्रस्तुत की जाती है तो शासन का पक्ष सुनने के लिए उच्च न्यायालय की खण्डपीठ जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर मेंं केविएट प्रस्तुत की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved