
जबलपुर। भाजपा जबलपुर महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू के नेतृत्व में भाजपा की हरियाणा विधानसभा में हुई ऐतिहासिक विजय और लगातार तीसरी बार सरकार बनने की खुशी में मालवीय चौक पर आतिशबाजी और मिष्ठान्न वितरण किया गया। इस दौरान लोकसभा सांसद आशीष दुबे एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं, करते हैं. हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री की बात पर मुहर लगाई है। सांसद आशीष दुबे ने कहा कि हरियाणा की जीत ने यह साबित कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय राजनीति में अजेय थे अजेय हैं और अजेय ही रहेंगे। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के चुनाव में भी भाजपा की एकतरफा जीत होगी। इस दौरान विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडेय, अखिलेश जैन, स्वाति गोडबोले, सदानंद गोडबोले, शरद जैन, अश्विनी परांजपे, नीलेश अवस्थी, रिंकु ब्रिज, राजेश मिश्रा, सुधांशु गुप्ता आदि अन्य मौजूद रहे।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved