img-fluid

CG: नारायणपुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

July 18, 2025

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नारायणपुर ज़िले (Narayanpur District) में सुरक्षा बलों ने कम से कम छह नक्सलियों (Six Naxalites) को मार गिराया है। इसकी जानकारी पुलिस (Police) ने दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र (Abujhmad Region) के जंगल में शुक्रवार दोपहर सुरक्षा बलों (Security Forces) और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान शुरू किया था।


बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों के संयुक्त दलों को नक्सल विरोधी अभियान पर भेजा गया था। अभियान के दौरान आज दोपहर से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ चल रही है। उन्होंने बताया कि अब तक तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ स्थल से छह नक्सलियों के शव, एके-47 और एसएलआर राइफल, कई अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री तथा दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं।

Share:

  • TATA Group बनाएगा ₹500 करोड़ का राहत ट्रस्ट, एयर इंडिया प्लेन क्रैश पीड़ितों को मिलेगी मदद

    Fri Jul 18 , 2025
    डेस्क। टाटा ग्रुप (Tata Group) ने एयर इंडिया (Air India) विमान हादसे (Plane Crash) के पीड़ितों की मदद के लिए ₹500 करोड़ का ट्रस्ट (Trust)  बनाने का शुक्रवार को ऐलान किया। इसका नाम- AI-171 मेमोरियल एंड वेलफेयर (Memorial and Welfare) ट्रस्ट होगा। इसके जरिये पीड़ितों को तत्काल और दीर्घकालिक सहयोग मिलेगा। खबर के मुताबिक, टाटा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved