img-fluid

Chandigarh : हाईकोर्ट ने विधवा के लिए करवाचौथ अनिवार्य करने की मांग पर जताई नाराजगी, जुर्माने के साथ याचिका खारिज

January 24, 2025

चंडीगढ़ । करवाचौथ (karvachauth) को उत्सव घोषित करने और इसे विधवा, तलाकशुदा या सहमति संबंध में रहने वाली महिलाओं (Women) के लिए भी अनिवार्य बनाने की अजीब मांग को लेकर दाखिल याचिका को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab-Haryana High Court) ने 1 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए खारिज कर दिया है।

याचिका दाखिल करते हुए पंचकूला निवासी नरेंद्र कुमार मल्होत्रा ने हाईकोर्ट से अपील की कि करवाचौथ को उत्सव घोषित किया जाए। याची ने हाईकोर्ट से अपील की कि केंद्र सरकार को आदेश दिया जाए कि विधवा, तलाकशुदा या सहमति संबंध में रहने वाली महिलाओं को इसमें शामिल किया जाए। समाज का कोई भी वर्ग यदि इसका विरोध करता है तो इसे अपराध मानते हुए दंड का प्रावधान किया जाना चाहिए। याची ने कहा कि इसके लिए कानून बनाने का केंद्र सरकार को आदेश दिया जाए।


  • हाईकोर्ट ने कहा कि यह एक सामाजिक मुद्दा है, जिसे लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। कानून बनाना विधायिका का काम है, न्यायपालिका का नहीं। हमारा काम केवल कानून में भेद-भाव, त्रुटि, अन्याय आदि की स्थिति में नागरिकों के सांविधानिक अधिकारों की रक्षा करना है। याची ने हमारा बहुत कीमती समय बर्बाद किया है, इसके लिए उसे जुर्माना अदा करना होगा। हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए याची पर 1 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माने की राशि याची को पीजीआई पुअर पेशेंट रिलीफ फंड में जमा करवानी होगी।

    Share:

  • रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, सारा अली को डेट कर रहे अर्जुन बाजवा ?

    Fri Jan 24 , 2025
    मुंबई। सैफ अली खान (Saif Ali khan)  की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनका इंस्टा अकाउंट देखकर पता चलता है कि सारा अली खान को घूमना-फिरना काफी पसंद है। पिछले साल सारा अली खान केदारनाथ पहुंची थीं। उस वक्त अर्जुन बाजवा ने भी अपने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved