img-fluid

मातृभूमि के लिए चंद्रशेखर आजाद का बलिदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा – उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन

February 27, 2026


नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (Vice President CP Radhakrishnan) ने कहा कि मातृभूमि के लिए चंद्रशेखर आजाद का बलिदान (Chandrashekhar Aazad’s Sacrifice for the Motherland) पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा (Will continue to Inspire Generations) । उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।


  • उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक चंद्रशेखर आजाद की पुण्‍यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। चंद्रशेखर आजाद केवल एक क्रांतिकारी नहीं, बल्कि उस अदम्य साहस का नाम थे जिसने ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिला दी थी। “आजाद” नाम को चरितार्थ करने वाले अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का जीवन आने वाली पीढ़ियों को युगों-युगों तक राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अमर शहीद, अदम्य साहस और स्वाभिमान के पर्याय चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन। राष्ट्र की स्वतंत्रता के ध्येय के साथ अपना सर्वस्व समर्पित कर देने वाले आजाद का जीवन त्याग, तपस्या और निर्भीक राष्ट्रभक्ति का अप्रतिम उदाहरण है। उनका बलिदान सदैव युवाओं के हृदय में स्वतंत्रता, स्वाभिमान और संघर्ष की ज्योति प्रज्वलित करता रहेगा।”

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत माता के अमर सपूत चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिशः नमन। चंद्रशेखर आजाद का संपूर्ण जीवन भारतीय स्वाभिमान की रक्षा और मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए समर्पित रहा। अपनी प्रखर वीरता और अटूट संकल्प के बल पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम को नई चेतना प्रदान की।” उन्होंने आगे लिखा कि अंतिम क्षण तक आजाद रहने की अपनी प्रतिज्ञा निभाने वाले इस महान क्रांतिकारी का जीवन राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध का अनुपम उदाहरण है। उनका त्याग और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी, अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। आपका अदम्य साहस, शौर्य एवं समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।”

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर लिखा, “अदम्य शौर्य और अटूट साहस के अद्वितीय प्रतीक, प्रखर देशभक्त व अमर क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! स्वाधीनता के लिए उनका निर्भीक संकल्प और अंतिम क्षण तक अडिग रहने का जज्बा भारतीय युवाशक्ति के लिए अमर प्रेरणा है।”

    Share:

  • भारत और इजरायल के बीच कई अहम मुद्दों पर आपसी सहमति बनी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Fri Feb 27 , 2026
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि भारत और इजरायल (India and Israel) के बीच कई अहम मुद्दों पर (On several important Issues) आपसी सहमति बनी (Have reached Consensus) । भारत लौटने के बाद पीएम मोदी ने अपने इजरायल दौरे का अनुभव साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved