लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई साउथ सुपरस्टार प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान और सनी सिंह (Kriti Sanon, Saif Ali Khan and Sunny Singh) की फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Lone man) को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। दरअसल यह फिल्म मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के अवसर पर 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव करने का फैसला लेते हुए फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
गौरतलब है कि फिल्म आदिपुरुष’ पौराणिक कथाओं पर आधारित है। फिल्म में प्रभास राम, कृति सेनन सीता और सैफ अली खान लंकेश का किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 3डी में हिंदी और तेलुगु के अलावा तमिल, मलयालम, कन्नड़ और कई अंतरराष्ट्रीय भाषाएं में डब किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं, जबकि फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतर और राजेश नैयर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved