
भोपाल। शहर में मौसम के तेवर फिर बदल गए हैं। तमिलनाडु में उठे चक्रवात के कमजोर पड़ते ही हिमाचल में बर्फबारी हुई है। इसका असर भोपाल समेत प्रदेश के कई इलाकों में हुआ। शुक्रवार को राजधानी में दिन का तापमान 3.2 डिग्री लुढ़ककर सामान्य से 2 डिग्री कम 25.6 डिग्री पर पहुंच गया। यह सीजन का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। 21 नवंबर को दिन का तापमान 25.0 डिग्री दर्ज किया गया था, जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा था। शहर में सुबह 6:30 बजे धुंध छाने से विजिबिलिटी घटकर डेढ़ हजार मीटर रह गई थी। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि दिन में 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। 24 घंटे में रात के तापमान में भी 1 डिग्री की गिरावट हुई। यह 12.8 डिग्री दर्ज किया गया।
आज से और बढ़ेगी ठंड
साहा के मुताबिक उत्तर-पूर्वी हवा के कारण रात का तापमान अगले 24 घंटे में और लुढ़क सकता है। रात में पारा 10 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved