img-fluid

Chardham Yatra नए रिकॉर्ड की ओर, दो माह में ही दर्शनार्थियों का आंकड़ा 30 लाख के पार

June 22, 2023

नई दिल्ली (New Delhi)। तीर्थयात्रियों के उत्साह (Pilgrims enthusiasm) को देखते हुए इस बार भी चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2023) नए रिकॉर्ड (New Record) की तरफ बढ़ रही है। दो माह के यात्रा काल में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 30 लाख पार (Devotees visiting the figure crossed 30 lakhs) हो गया है। अभी यात्रा चार महीने और चलेगी। पिछले साल पूरी यात्रा में 46 लाख यात्रियों ने दर्शन किए थे।


22 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ। 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद पूर्ण रूप से चारधाम यात्रा शुरू हुई। जबकि 20 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुले। दो माह के यात्रा काल में ही चारधामों में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 30 लाख पार हो गया है।

इसमें सबसे अधिक 10.20 लाख यात्री केदारनाथ धाम में दर्शन कर चुके हैं। सरकार को इस बार यात्रा में 50 लाख से अधिक यात्रियों के आने की उम्मीद है। यात्रा के लिए पंजीकरण की संख्या भी 48 लाख से अधिक हो गई है।

धाम                         दर्शन कर चुके श्रद्धालुओं की संख्या
केदारनाथ                               10.20 लाख
बदरीनाथ                                8.85 लाख
गंगोत्री                                     5.36 लाख
यमुनोत्री                                  4.66 लाख
हेमकुंड साहिब                         85 हजार

(दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 20 जून तक)।

Share:

  • PM मोदी से मुलाकात के बाद एलन मस्क बरसा धन, नेटवर्थ में 81000 करोड़ का इजाफा

    Thu Jun 22 , 2023
    वाशिंगटन (Washington)। अमेरिका (America) के न्यूयॉर्क (New York) में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी (world’s largest electric car company) टेस्ला के CEO एलन मस्क (Elon Musk) की मुलाकात हुई। इस दौरान भारत में टेस्ला (Tesla) की एंट्री पर चर्चा की गई और बैठक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved