
डेस्क। यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) और पंजाबी सिंगर फाजिलपुरिया (Singer Fazilpuria) के खिलाफ सांपों (Snakes) के साथ शूटिंग करने के मामले में आरोप तय हो चुके हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुग्राम स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में चंडीगढ़ की कंपनी स्काई डिजिटल को भी दोषी बनाया गया है। अदालत की तरफ से चार्जशीट पर संज्ञान लेने के बाद दोनों को जल्द तलब किया जाएगा।
ईडी जांच में खुलासा हुआ है कि फाजिलपुरिया के गाने “32 बोर” से 52 लाख रुपये की कमाई हुई थी। इसी रकम से बिजनौर में 3 एकड़ जमीन 50 लाख में खरीदी गई। एल्विश और फाजिलपुरिया के बैंक खातों से कुल 3 लाख रुपये, जबकि स्काई डिजिटल कंपनी के खाते से 2 लाख रुपये जब्त किए गए हैं। ईडी ने दोनों की करीब 55 लाख रुपये की संपत्ति भी अटैच की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved