img-fluid

चार्टर्ड एकाउंटेंट्स देश के आर्थिक विकास में नींव के समानः विष्णुदत्त शर्मा

July 01, 2021

कटनी। जैसे हेल्थ जरूरी वैसे ही वेल्थ भी जरूरी है। आज हेल्थ के लिए डॉक्टर्स डे डॉक्टरों के सम्मान में मनाया जाता है,  वहीं हमारे घर परिवार से लेकर प्रदेश और देश की आर्थिक स्थिति को सही ढंग से चलाने के लिए चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की सेवाओं के लिये आज सीए दिवस भी मनाया जाता है। चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की भूमिका देश के आर्थिक विकास में नींव के समान है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार को कटनी की होटल एनएच 7 में शहर के चार्टर्ड  एकाउंटेंट्स को सम्बोधित करते हुए कही।


 कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति को समझ कर उसे सुचारू बनाए रखने में हमारे चार्टर्ड एकांटेंट्स की भूमिका प्रमुख होती है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में जब पूरी दुनिया आर्थिक संकट का सामना कर रही थी,  तब इस स्थिति से निपटने के लिए चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने अपनी महती भूमिका निभाई। अभी भी सीए लगातार देश की वेल्थ के लिए एक चिकित्सक की भांति कार्य कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पूर्व महापौर एवं सीए शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आज चार्टर्ड एकाउंटेंट्स डे पर हमें हमारे क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी का सानिध्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए श्री शर्मा का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चार्टर्ड एकाउंटेंट के कटनी चेप्टर के अध्यक्ष सीए सुशील शर्मा ने सुझाव भी दिए।

Share:

  • कोरोना का टीका है संजीवनी, बचायेगा तीसरी लहर से : मुख्यमंत्री 

    Thu Jul 1 , 2021
    भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि कोरोना का टीका संजीवनी है, जो संभावित कोरोना की तीसरी लहर (third wave of corona) से आमजन को बचायेगा। प्रदेश सरकार ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर के लिये सभी माकूल इंतजाम कर लिये हैं। प्रदेश की जनता को भी सजग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved