img-fluid

छपवा टोल प्लाजा : फ़ास्ट टैग नहीं तो देना होगा दोगुना टैक्स

February 15, 2021

महराजगंज। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित छपवा टोल प्लाजा पर फ़ास्ट टैग अनिवार्य कर दिया गया है। आज सोमवार से बिना फ़ास्ट टैग वाले वाहनों से दोगुना टैक्स वसूला जाएगा। यहां 15 फरवरी से फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है।

टोल प्लाजा पर स्टाल लगाकर व नकदी टोल टैक्स काटने वाले कर्मचारी वाहन चालकों को जागरूक कर रहे हैं। यदि इसके बाद भी अभी इस रूट पर 55-60 प्रतिशत वाहनों पर ही फास्टैग लगा है। लेकिन अब बिना फास्टैग लगे वाहनों को लेन से गुजरने की अनुमति नहीं है। भारत सरकार ने एक जनवरी से इसे लागू किया था, लेकिन थोड़ी राहत देते हुए 15 फरवरी तक इसमें छूट दे दी गई थी। बावजूद इसके वहां चालकों में अधिकांश ने इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई है। अब इन्हें दोगुना टैक्स भरकर अपनी लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि अब सरकार इसमें कोई छूट नहीं देने वाली है। 15 फरवरी से यह नियम लागू हो जाएगा।


बोला टोल प्लाजा मैनेजर
टोल प्लाजा के मैनेजर अभय पांडेय ने बताया कि 15 फरवरी को टोल प्लाजा की सभी 06 लेन पर 100 प्रतिशत फास्टैग लागू हो जाएगा। अब बिना फास्टैग लगे वाहनों को टोल की शुरूआत में ही रोक दिया जाएगा। उन्हें फास्टैग लगाने के लिए जागरूक करेंगे, उसके बावजूद नहीं मानें तो दोगुना टोल फीस देकर ही टोल को पार कर पाएंगे।

क्या है फ़ास्ट टैग एनइटीसी ने फास्टैग को विकसित किया है। इसे हाईवे पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए तैयार किया गया है। यह रेडियो फ्रीक्वेंसी के माध्यम से आटोमैटिक तरीके से टोल पर पेमेंट करता है। इससे आपको टोल पर रुकना नहीं पड़ता और यातायात निरंतर बना रहता है। फास्टैग के होने से टोल पर कैश देने की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाती है। फास्टैग, वाहन के विडस्क्रीन पर लगता है। टोल के पास कैमरा लगे होते हैं। ये इस फास्टैग को डिटेक्ट कर आटोमैटिक मोड के माध्यम से वाहन मालिक द्वारा रजिस्टर कराए अकाउंट से पैसे को काट लेता है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • दिल्ली: 26वें हुनर हाट का आयोजन 20 फरवरी से, 'वोकल फॉर लोकल' होगा थीम

    Mon Feb 15 , 2021
    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा आगामी 20 फरवरी से 26वें “हुनर हाट” का आयोजन किया जा रहा है। इसका औपचारिक उद्घाटन केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 21 फरवरी को करेंगे। जबकि पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनसुख मंडाविया मुख्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved