img-fluid

छत्तीसगढ़: बारातियों से भरी Pick Up पलटी, 4 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

December 08, 2020

अम्बिकापुर/रायपुर । सरगुजा जिले के धौरपुर थाने के बरडीह स्थित सेमरडीह गांव से एक शादी समारोह से वापस लौट रही बारातियों से भरी एक पिकअप देर रात पलट गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए हैं, जिनमें तीन की हालत चिंताजनक बताई गई है। मृतकों में एक बच्चा और एक लडक़ी भी शामिल है। पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूल्हा और दुल्हन को हल्की चोटें आई हैं।

पुलिस के अनुसार जिले में लुंड्रा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बरडीह के ग्रामीण एक शादी समारोह में शामिल होने सेमरडीह गए थे। सोमवार देर रात में वहां से लौटते समय यह हादसा हो गया। पिकअप में 15 से अधिक बाराती सवार थे। वाहन तेज रफ्तार से चला रहा था, तभी एक मोटरसाइकिल आ गई। उसे बचाने के लिए पिकअप का चालक नियंत्रण खो बैठा और बरडीह चौक पर गाड़ी पलट गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। आज पूरे गांव में मौत का सन्नाटा पसरा है।

Share:

  • चालू वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की जीडीपी में 9.4 प्रतिशत की गिरावाट रहेगी : फिच

    Tue Dec 8 , 2020
    नई दिल्ली। अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच ने मंगलवार को जारी अपनी वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में कहा कि चालू वित्त वर्ष 2020-21 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 9.4 प्रतिशत की गिरावट रहेगी। इससे पहले फिच ने भारतीय अर्थव्यवस्था में 10.5 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया था। चालू वित्त वर्ष की दूसरी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved