img-fluid

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

January 30, 2026


जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajanlal Sharma) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर (Father of the Nation Mahatma Gandhi on his Death Anniversary) श्रद्धांजलि दी (Paid Tribute) ।


  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार प्रातः शासन सचिवालय पहुंचे। शर्मा ने सचिवालय स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

    उन्होंने उपस्थित जनसमूह के साथ गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये, रघुपति राघव राजा राम, राम रतन धन पायो, राम जय राम’ जैसे गांधी जी के प्रिय भजनों का श्रवण किया। इस दौरान पशुपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव, सचिवालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने भी मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    इससे पहले मुख्यमंत्री ने शहीद दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Share:

  • महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने

    Fri Jan 30 , 2026
    चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन (Tamilnadu Chief Minister M.K. Stalin) ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की (Paid Tribute to Mahatma Gandhi on his Death Anniversary) । यह कार्यक्रम चेन्नई के एग्मोर स्थित सरकारी संग्रहालय में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने वहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और तमिलनाडु […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved