img-fluid

चीन ने PLA में घटाए 3 लाख सैनिक, अभी और होगी कटौती

January 17, 2023
बीजिंग (Beijing)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Chinese President Xi Jinping) ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) में तीन लाख सैनिक घटाने की घोषणा की है। कुछ साल पहले 46 लाख सैनिकों वाली चीनी सेना अब घटकर बीस लाख हो गयी है। उन्होंने 2030 तक सैन्य बल में और कटौती करने का भी ऐलान किया है।

चीन सेना में कुछ साल पहले तक 46 लाख सैनिक थे। पांच वर्ष पहले एक साथ तीन लाख सैनिकों की कटौती कर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का सैन्य बल घटाकर 23 लाख कर दिया गया था। इसके बाद सैनिकों ने आंदोलन तक किया था, किन्तु तब चीन की सरकार ने संख्या के बजाय गुणवत्ता पर जोर देने की बात कही थी। अब पांच साल बाद एक बार फिर एक साथ तीन लाख सैनिक घटाने का ऐलान हुआ है। इस तरह कुछ साल पहले 46 लाख सैनिकों वाली चीनी सेना अब घटकर बीस लाख हो गयी है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस फैसले के पीछे चीनी सेना को आधुनिक बनाने का तर्क दिया है।


ब्रिटेन के संस्थान इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटेजिक स्टडीज ने दावा किया है कि चीन की सेना में अब नौ लाख 65 हजार थल सैनिक हैं। इसी तरह नेवी में सैनिकों की संख्या दो लाख 60 हजार और चीन की वायु सेना में सैनिकों की संख्या तीन लाख 95 हजार है। इनके अलावा चीन की सेना की एक इकाई रॉकेट फोर्स भी है, जिसमें एक लाख बीस हजार सैनिक हैं। इसी तरह रणनीतिक समर्थन के लिए बनी स्ट्रैटेजिक सपोर्ट फोर्स में एक लाख 45 हजार सैनिक हैं। सेना के अन्य आयामों में डेढ़ लाख अन्य सैनिक शामिल हैं। एजेंसी/ (हि.स.)

Share:

  • दुनिया के सामने आया पाक का कट्टरपंथी चेहरा, कम उम्र की लड़कियों के धर्मांतरण पर यूएन ने जताई चिंता

    Tue Jan 17 , 2023
    संयुक्त राष्ट्र। दुनिया के सामने एक बार फिर से पाकिस्तान का कट्टरपंथी चेहरा उजागर होने लगा है। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने सोमवार को पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों से कम उम्र की लड़कियों और युवतियों के अपहरण, जबरन विवाह और धर्मांतरण में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की है। विशेषज्ञों ने माना है कि पाकिस्तान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved