
टोक्यो। वैश्विक स्तर पर सामरिक स्थितियां जैसे-जैसे बदल रहीं हैं, परमाणु हथियारों का खतरा भी उतना ही बढ़ता जा रहा है। एक तरह रूस खुले तौर पर परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की चेतावनी दे रहा है तो खबर है कि चीन भी अपनी परमाणु क्षमता को बढ़ा सकता है। ऐसे में दुनिया के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने रूस पर परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का बड़ा आरोप लगाया है। किशिदा ने कहा है कि रूस द्वारा परमाणु हथियारों का इस्तेमाल मानवता के लिए बड़ा खतरा है। किशिदा ने कहा, रूस द्वारा परमाणु हथियारों के उपयोग की धमकी देना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की शांति और सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है और यह बिल्कुल अस्वीकार्य है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved