
ताइपे। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सुबह छह बजे से रविवार की सुबह छह बजे तक आठ चीनी सैन्य विमान, आठ नौसैनिक जहाज और तीन विमान उनके वायु रक्षा पहचान क्षेत्र घुस गए। आठ में से तीन विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य के मध्य रेखा को पार करते हुए ताइवान के दक्षिणपूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश किया। एमएनडी ने कहा कि वे चीन की गतिविधियों पर नजर बनाकर रखे हैं और स्थिति के अनुसार जवाबी कार्रवाई करेंगे। हालांकि, ताइवान ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए क्षेत्र में विमान और नौसैनिक जहाज भेज दिए।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए ताइवान के एमएनडी ने कहा, “आज सुबह छह बजे तक ताइवान के क्षेत्र में आठ पीएलए और आठ पीएलएएल का पता लगाया गया। तीन विमान मध्य रेखा को पार करते हुए ताइवान के दक्षिण-पश्चिम में प्रवेश कर गए। हम फिलहाल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और इसी के अनुसार जवाबी कार्रवाई करेंगे।”
हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, हाल के महीनों में भी चीन ऐसी हरकत कर चुका है। ताइवान के पास चीन ने अपनी सैन्य गतिविधियों को बढ़ा दिया है। शनिवार को ताइवान के एमएनडी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह छह बजे से लेकर शनिवार की शुबह छह बजे तक 28 चीनी विमान और 10 नौसैनिक जहाज उसके क्षेत्र में घूमते पाए गए। 28 में से 22 विमान ने ताइवान जलडमरूमध्य के मध्य रेखा को पार भी किया और उनके वायु रक्षा पहचान क्षेत्र घुस गए। बता दें कि ताइवान 1949 से स्वतंत्र रूप से शासित है, लेकिन चीन ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved