img-fluid

चिराग और उपेन्द्र की दोनों गठबंधनों में हो रही अनदेखी : पप्पू यादव

September 28, 2020

पटना। एनडीए में चिराग पासवान और महागठबंधन में उपेन्द्र कुशवाहा की अनदेखी पर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने नाराज़गी व्यक्त की। कहा, दलित समाज से आने वाले चिराग पासवान को नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव किनारा कर रहे हैं। तेजस्वी यादव के अड़ियल रूख के कारण उपेन्द्र कुशवाहा महागठबंधन से किनारे हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है। 30 सालों से दोनों गठबन्धनों ने मिलकर बिहार को लूटा है। उपेन्द्र कुशवाहा और चिराग पासवान से आग्रह है कि बिहार को बचाने के लिए आगे आयें। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार की जनता इस बार बदलाव के नाम पर वोट करेगी। मै पहले भी दलित मुख्यमंत्री की वकालत कर चुका हूं और आज भी अपने बयान पर कायम हूं। बिहार को बदलने के लिए मैं कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हूं। मैंने इस चुनाव में अपना प्रतिज्ञा पत्र जारी किया है। बिहार को विकसित बनाने के लिए मैंने शपथ ली है और बिहार की जनता से तीन साल का समय मांगा है। साथ ही विकसित बिहार, रोजगारोन्मुखी और अपराध मुक्त बिहार बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • पांच साल की संविदा देने वाली भाजपा खुद चंद महीनों के लिए संविदा पर है : अखिलेश यादव

    Mon Sep 28 , 2020
    लखनऊ। युवाओं को कड़ी परीक्षा पास करने के बावजूद पांच साल की संविदा देने वाले सत्ताधीश खुद चंद महीनों की संविदा पर कार्यरत है। भाजपा सरकार के साढ़े तीन साल के प्रदर्शन ने जनता को बता दिया है कि वह 5 साल तो क्या 5 दिन भी सरकार चलाने के लायक नहीं है। अब तक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved