img-fluid

हैदराबाद में चल रहा था ‘चिरंजीवी ढाबा’, सुपरस्टार का नाम इस्तेमाल करने पर मिला नोटिस

November 03, 2025

हैदराबाद। मेगास्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) साउथ सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी बेहद जबरदस्त है। चिरंजीवी अपने विचारों को लेकर हमेशा से ही बेबाक रहे हैं और किसी भी मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखते हैं। चिरंजीवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के उन सितारों में से हैं, जो पर्सनालिटी राइट के तहत कोर्ट का रुख कर चुके हैं। इस बीच चिरंजीवी का एक फैन उनके नाम पर रेस्टोरेंट (Restaurant) खोलने के चलते कानूनी मुश्किल में फंस गया है। मेगास्टार के एक फैन ने इसी साल अप्रैल में उनके नाम से हैदराबाद (Hyderabad) में रेस्टोरेंट खोला था। चिरंजीवी का नाम इस्तेमाल करने के चलते इस ढाबे (Dhaba) के खिलाफ हाल ही में कानूनी नोटिस (Legal Notice) जारी किया गया है, जिसे लेकर अब ढाबे के मालिक ने भी इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है।

चिरंजीवी के नाम पर रेस्टोरेंट खोलने के चलते मिले नोटिस की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर फैली तो रेस्टोरेंट के मालिक ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दे दी। इसी के साथ उसने ये भी बताया कि आखिर उन्हें ये कानूनी नोटिस क्यों मिला है और अब इस मामले की क्या स्थिति है। रेस्टोरेंट के मालिक रवि ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उसने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है।


रवि ने सोशल मीडिया पर शेयर किए इस वीडियो में बताया कि हैदराबाद के सिविल कोर्ट से ये आदेश पारित किया गया है। रवि ने बताया कि उन्हें ये नोटिस चिरंजीवी के व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के तहत उन्हें ये नोटिस मिला है। उन्होंने बताया कि वह चिरंजीवी के बहुत बड़े फैन हैं और इसीलिए उन्होंने उनके सम्मान में ये रेस्टोरेंट खोला था। रवि के अनुसार, उन्होंने इस मामले को सुलझाने के लिए चिरंजीवी की टीम से संपर्क किया, जिसके बाद सुपरस्टार ने उन्हें रेस्टोरेंट चलाने की अनुमति दे दी है।

वीडियो शेयर करते हुए रवि ने एक लंबा-चौड़ा नोट भी शेयर किया है, जिसमें उसने लिखा- ‘ये चिरंजीवी ढाबा को लेकर जनता और चिरंजीवी के प्रशंसकों के बीच सोशल मीडिया पर फैली अटकलों और भ्रम को दूर करने के लिए है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, हैदराबाद सिविल कोर्ट ने चिरंजीवी के नाम और छवि के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक निषेधाज्ञा आदेश जारी किया है। उनके नाम का इस्तेमाल करने वाले लगभग 50-60 प्रतिष्ठानों को भेजे गए नोटिसों में से एक हमें भी मिला है, जिसके बाद हमने उनकी टीम से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें सब कुछ समझाया। यह समझने के बाद कि हमारे इरादे सच्चे और सम्मानजनक हैं, चिरंजीवी गरु ने विनम्रतापूर्वक हमें अपना रेस्टोरेंट पहले की तरह चलाने की अनुमति दे दी।’

Share:

  • 'राजद, सपा और कांग्रेस हिंदू द्रोही हैं...', बोले योगी आदित्यनाथ

    Mon Nov 3 , 2025
    दरभंगा। बिहार (Bihar) में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के लिए वोटिंग (Voting) 6 नवंबर और 11 नवंबर को होनी है। सभी राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) भी बिहार में भाजपा उम्मीदवारों (BJP Candidates) के लिए प्रचार कर रहे हैं। सोमवार को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved