img-fluid

नेपाल के बीरगंज जिले में हैजा फैला, तीन की मौत और 300 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

August 28, 2025

बीरगंज। नेपाल (Nepal)  के बीरगंज जिले (Birgunj District) में हैजा (Cholera) फैल गया है। बीते हफ्ते से जिले में हैजा के कई मामले सामने आए हैं और स्थिति इस कदर खराब है कि तीन लोगों की हैजा से मौत हो गई है और 300 से ज्यादा लोग अस्पतालों (Hospital) में भर्ती हैं। नेपाल का बीरगंज जिला सीमावर्ती इलाका है और लंबे समय से सूखे की चपेट में है। हैजा फैलने की वजह भी सूखे को माना जा रहा है।


  • बीरगंज जिले के नारायणी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि बीते शुक्रवार से हैजा के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। लोग डायरिया की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। कई मरीजों की जांच में उन्हें कोलेरा का संक्रमण मिला है। कोलेरा से ही हैजा की बीमारी होती है। नारायणी अस्पताल में ही कई वार्ड हैजा के मरीजों से भरे हैं। नेपाल में मानसून के मौसम में पानी और खाने संबंधी जनित बीमारियां बहुत फैलती हैं। इनमें हैजा भी प्रमुख है। हर साल हजारों लोग इस बीमारी की चपेट में आते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी हैजा को एक वैश्विक संकट मानता है।

    Share:

  • IPL से संन्यास के बाद इस विदेशी लीग में खेलते नजर आ सकते हैं अश्विन, रिपोर्ट में खुलासा

    Thu Aug 28 , 2025
    नई दिल्ली। पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) से संन्यास (Retirement) का एलान कर सभी को चौंका दिया। अब खबर आ रही है कि दिग्गज खिलाड़ी को इंग्लैंड (England) की फ्रेंचाइजी लीग द हंड्रेड (Franchise League The Hundred) में खेलते देखा जा सकता है। बता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved