
डेस्क। क्राइम शो सीआईडी (CID) में फ्रेड्रिक्स का किरदार निभाने वाले दिनेश फडनिस (Dinesh Phadnis) का कल रात चार दिसंबर को निधन (Death) हो गया। जिंदगी और मौत से जूझ रहे अभिनेता (Actor) की कल रात करीब 12 बजे मौत हो गई। उन्हें मुंबई (Mumbai) के तुंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता के निधन के बाद से इंडस्ट्री में गम का माहौल है। अभिनेता का अंतिम संस्कार आज यानी पांच दिसंबर को होगा।
अभिनेता का अंतिम संस्कार अब दौलत नगर श्मशान, बोरीवली पूर्व में किया जाएगा। सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो ‘सीआईडी’ की पूरी स्टार कास्ट इस समय उनके आवास पर है। वे परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। दिनेश की हालत गंभीर थी और वे अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। वे लीवर डैमेज से लड़ाई लड़ रहे थे। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि अभिनेता को दिल का दौरा पड़ा है, जिसे दयानंद शेट्टी ने खारिज कर दिया था।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved