
उज्जैन। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 का सर्वे चल रहा है। इसे देखते हुए नगर निगम द्वारा शहर को साफ, स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिये प्रयास किये जा रहे है। इसी क्रम में शहर की ऐसी गलियाँ जहाँ रहवासियों द्वारा कचरा फैंका जाता तथा खुले में पेशाब की जाती जिससे वे गलियाँ गंदी गलियाँ कहलाती है ऐसी गलियों में आवश्यक मरम्मत कार्य करवाते हुए रंगाई-पुताई कर सुन्दर चित्रकारी की गई जो स्वच्छता का संदेश दे रही है। बैक लेन गलियों के सौन्दर्यकरण होने से वहाँ के रहवासियों द्वारा गलियों को साफ एवं स्वच्छ रखा जा कर वे अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved