img-fluid

बंद कमरा और चीखने की आवाजें… धर्मांतरण से पहले होता था ये काम, फिर एक संग निकलते थे सभी लोग

September 05, 2025

आगरा। आगरा (Agra) में धर्मांतरण (Conversion) के मामले में जेल भेजे गए आरोपी राजकुमार लालवानी (Rajkumar Lalwani) के बारे में पता चलने पर केदार नगर के लोगों में आक्रोश है। वेलफेयर सोसाइटी (Welfare Society) के लोगों ने बुधवार को बैठक कर उसके परिवार के बहिष्कार (Boycott) का निर्णय लिया। कहा कि अगर राजकुमार का परिवार इस तरह की गतिविधि करेगा तो उन्हें नहीं रहने दिया जाएगा। उनकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की जाएगी।

केदार नगर के रहने वाले कमलेश गोस्वामी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने बैठक की है। इसमें निर्णय लिया गया कि राजकुमार गलत तरीके से काम करता था। लोगों के धर्मांतरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसका समाज के लोगों ने बहिष्कार कर दिया है। अगर वो जेल से रिहा भी हो जाएगा तो इस तरह की गतिविधि दोबारा नहीं करने दी जाएगी।


वहीं प्रदीप माथुर ने बताया कि राजकुमार के घर में आए दिन लोगों का जमावड़ा रहता था। रविवार को अत्यधिक लोग आते थे। एक बार में लोगों के कमरे में जाने के बाद दरवाजा बंद कर लिया जाता था। अंदर से जोर-जोर से चीखने की आवाज आती थीं। मगर दिखता कुछ भी नहीं था। बाद में एक साथ ही सारे लोग निकल जाते थे। इस दाैरान किसी के पूछने पर राजकुमार भी नहीं बताता था। कुछ लोगों से पूछो तो वो भी बिना बताए ही चले जाते थे। इससे उस पर शक होता था। मगर पुलिस के डर की वजह से शिकायत करने नहीं गए।

क्षेत्रीय निवासी मनोज गुप्ता ने बताया कि राजकुमार की हरकतों पर शक होने पर कालोनी के लोगों ने पूछताछ की थी। उससे मना भी किया, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं हुए। उसने यह कह कर चुप कर दिया कि वो अपने घर में करते हैं। इससे किसी बाहरी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इस कारण किसी ने शिकायत नहीं की।

राजकुमार की दो बेटी और एक बेटा है। बेटा घर से बाहर नाैकरी करता है। वहीं बेटियों की शादी हो चुकी है। उसके घर पर मैजिक प्लास्ट नामक फर्म का बोर्ड लगा है। इससे लोग समझते थे कि वह व्यापार करता है।

Share:

  • 2026 में आमने-सामने होंगे दो महान मुक्केबाज, माइक टायसन और फ्लॉयड मेवेदर की होगी भिड़ंत

    Fri Sep 5 , 2025
    न्यूयॉर्क. मुक्केबाजी (Boxing) की दुनिया के दो सबसे बड़े दिग्गज माइक टायसन (Mike Tyson) और फ्लॉयड मेवेदर (Floyd Mayweather) 2026 में एक प्रदर्शनी फाइट (Fight) में आमने-सामने होंगे। यह जानकारी प्रमोटर सीएसआई स्पोर्ट्स ने गुरुवार को साझा की। हालांकि, इस मुकाबले की तारीख और स्थान का एलान नहीं हुआ है, लेकिन कंपनी ने बताया कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved