img-fluid

अरब सागर से नमी आने से छाए बादल, रात का पारा चढ़ा, दिन का गिरा

January 04, 2021

छतरपुर । अरब सागर से नमी आने से जिले के मौसम पर इसका असर पड़ा है। बादल छाने से रात के तापमान में इजाफा हुआ है। वहीं दिन का पारा गिरा है। नौगांव में सोमवार को न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। नौगांव का न्यूनतम तापमान 14.2 और अधिकतम 24.5 डिग्री रहा, जबकि रविवार को न्यूनतम तापमान 12.1 और अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री था। इसी तरह खजुराहो में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री चढ़ा और अधिकतम तापमान डिग्री बढ गया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रविवार को न्यूनतम तापमान 11.8 और अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

कोहरा व बादल से बदल रहा मौसम
दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान में चक्रवात बनने से अरब सागर से नमी आने लगी है। इसके कारणबादल होने से रात में गर्मी बढ़ गई है। बादल छाने से दिनभर की गर्मी ऊपरी वायुमंडल में वापस नहीं जा पाती है। इसके कारण रात तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी बढ़ती है। वहीं, दिन में बादल छाने से सूर्य की धूप रुक जाने से तापमान में गिरावट आती है। इसके साथ ही सुबह कोहरा छा रहा है। उससे भी दिन का तापमान प्रभावित हो रहा है।

अभी ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम केन्द्र खजुराहो के प्रभारी आरएस परिहार ने बताया कि चक्रवात के कारण मौसम व हवा में बदलाव का ये सिलसिला दो दिन तक जारी रह सकता है। उसके बाद बादल छंटने पर तापमान में गिरावट की संभावना है। चक्रवात के कारण पश्चिमी मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश में बादल के साथ बूंदाबांदी की सभावना है, उसका असर भी जिले के तापमान पर पड़ सकता है।

Share:

  • स्व. ओम यादव के कामों को हम मिलजुलकर आगे बढ़ाएंगेः विष्णुदत्त शर्मा

    Mon Jan 4 , 2021
     भोपाल। यह हम सबके लिए बड़े दुख की बात है कि ओम यादव जी जैसे कार्यकर्ता हमारे बीच नहीं हैं। मैं भारतीय जनता पार्टी की ओर से स्व. ओम यादव को श्रद्धांजलि देता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिजनों को यह गहन दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। स्व. यादव जी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved