img-fluid

छाए बादल, आज से सक्रिय हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ

October 18, 2022

भोपाल। राजधानी में इन दिनों मौसम का मिजाज नरम-गरम बना हुआ है। मानसून की विदाई के बाद कभी तापमान में गिरावट हो रही है तो कभी बढ़ोतरी हो रही है। पिछले तीन चार दिन से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर चल रहा था, जिसके कारण रात में अच्छी ठंडक होने लगी थी, लेकिन सोमवार से शहर में हल्के बादल छाए हुए हैं। आज भी सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। बादलों के कारण तापमान में भी परिवर्तन हुआ।

बारिश के बाद अभी नमी अधिक है, इसलिए बादलों की स्थिति बन जाती है- मौसम विज्ञानी पीके रैकवार ने बताया कि मानसून की विदाई अभी-अभी हुई है। बारिश के बाद अभी नमी अधिक है, इसलिए बादलों की स्थिति बन जाती है। फिलहाल तापमान इसी तरह रहेंगे। अभी मौसम शुष्क रहने की संभावना है।


पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद गिरेंगे तापमान
मौसम विशेषज्ञ पीके साहा ने बताया कि 18 से हिमालय क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके कारण ही आंशिक बादलों की स्थिति बन रही है, फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन अगले दो तीन दिन न्यूनतम तापमान बढ़े हुए रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। दिवाली के आसपास फिर सर्दी बढ़ सकती है।

Share:

  • करोड़ों में आग लगाई, फिर भी हवा-हवाई पंचायतों का WI-FI

    Tue Oct 18 , 2022
    भारतनेट परियोजना की जो तस्वीर दिखाई जा रही है, हालत उससे उलट हैं। भोपाल। ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर के जरिए हाई स्पीड इंटरनेट से जोडऩे के लिए भारतनेट परियोजना के तहत मप्र में बेशुमार धनराशि पानी की तरह बहा दी गई। करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी अधिकांश गांवों में केवल कागजों पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved