
नई दिल्ली: तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (CM MK Stalin) को 15 अगस्त के झंडारोहण कार्यक्रम के दौरान बम (Bomb) से उड़ाने की धमकी (Threat to Blow up) मिली है. धमकी देने वाला फोन कॉल (Phone Call) आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पुलिस व इंटेलिजेंस विभाग पूछताछ कर रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, धमकी वाले कॉल से शासन-प्रशासन में खलबली मच गई और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं.
धमकी मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर कॉलर को हिरासत में लिया. अब यह जांच हो रही है कि इस धमकी के पीछे कोई संगठित साजिश है या यह अकेले व्यक्ति की हरकत थी. बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम होते हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहते हैं. बम निरोधक दस्ते और खुफिया यूनिट सतर्क रहती हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved