img-fluid

CM मोहन यादव की किसानों को बड़ी सौगात, गेहूं का समर्थन मूल्य 2600 रु. प्रति क्विंटल, 15 मार्च से होगी खरीदी

March 01, 2025

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Goverment) ने गेहूं उत्पादक (Wheat Producers) किसानों (Farmers) को बड़ी राहत देते हुए समर्थन मूल्य (Support Price) पर खरीदी का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। इसके अतिरिक्त, किसानों को 175 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस दिया जाएगा, जिससे कुल समर्थन मूल्य 2600 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगा।


  • सरकार ने 15 मार्च से पूरे प्रदेश में गेहूं उपार्जन शुरू करने का निर्णय लिया है। प्रदेश में गेहूं की फसल की कटाई पूरी नहीं होने और मंडियों में आने वाले गेहूं में नमी की अधिकता को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। भारत सरकार द्वारा समर्थन मूल्य उपार्जन के लिए निर्धारित नमी प्रतिशत से अधिक होने के कारण किसानों को होने वाली असुविधा से बचाने के लिए उपार्जन की तिथि 15 मार्च तय की गई है।

    मध्यप्रदेश में इस वर्ष लगभग 80 लाख मे. टन गेहूं उपार्जन का अनुमान लगाया गया है। इस उपार्जन पर समर्थन मूल्य की राशि लगभग 19,400 करोड़ रुपये होगी, जबकि बोनस के रूप में किसानों को 1,400 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।

    Share:

  • PM मोदी बोले- दुनियाभर के लोग भारत आना चाहते हैं, भारत को जानना चाहते हैं

    Sat Mar 1 , 2025
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘एनएक्सटी’ सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनियाभर के लोग भारत आना चाहते हैं और भारत को जानना चाहते हैं। आज भारत दुनिया का वो देश है, जहां हर दिन सकारात्मक खबरें बन रही हैं। जहां […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved