img-fluid

यमुना विवाद पर CM नायब सैनी पहुंचे वजीराबाद, बताया हरियाणा-दिल्ली के पानी का अंतर, केजरीवाल पर साधा निशाना

February 01, 2025

नई दिल्‍ली । यमुना (Yamuna) के पानी (Water) में जहर (Poison) मिलाने वाला मुद्दा गरमाता जा रहा है। आज हरियाणा (Haryana) के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Naib Singh Saini) दिल्ली के वजीराबाद पहुंचे। उन्होंने हाथ में पानी की बोतल लेकर आरोप लगाया कि ये दिल्ली का पानी है और दिल्लीवाले ये पानी पीने को मजबूर हैं। उनके दूसरी बोतल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये हम स्वच्छ पानी दे रहे हैं। सैनी ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। एक दिन पहले ही अरविंद केजरीवाल ने सीएम नायब सैनी को दिल्ली आने वाले पानी को पीने का चैलेंज दिया था।


दो बोतलें हाथ में लेकर बताया फर्क
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी दिल्ली के वजीराबाद में यमुना के पानी को एक बोतल में भरा। उनके हाथ में हरियाणा के यमुना नदी का पानी भी था। सैनी ने कहा कि हम स्वच्छ पानी दे रहे हैं। और ये दिल्ली का पानी है, दिल्ली के लोगों को ये गंदा पानी पीने के लिए मजबूर किया जा रहा है। आज केजरीवाल ने सामूहिक नरसंहार की बात की है, इसके लिए केजरीवाल जिम्मेदार है और इसके लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है।

केजरीवाल पर साधा निशाना
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 साल बाद भी वह यमुना नदी की सफाई नहीं कर पाए हैं। आपको दिल्ली और हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। केजरीवाल फरीदाबाद में सामूहिक नरसंहार करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि इस यमुना नदी के अंदर गंदा पानी छोड़ा जा रहा है,इसमें रसायन और अन्य प्रकार के दूषित पानी गिर रहे हैं,वह इसे साफ नहीं कर रहे हैं और दूसरों को दोष दे रहे हैं।

Share:

  • Mahakumbh: अब आसान हुआ प्रयागराज का सफर, विमानों के किराए में 50% की कटौती

    Sat Feb 1 , 2025
    नई दिल्‍ली । प्रयागराज(Prayagraj) में जारी महाकुंभ में स्नान(Bathing in Maha Kumbh) के लिए जाने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए राहत (Relief for devotees)की खबर है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने प्रयागराज की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए विमान किराए में 50 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved