img-fluid

‘PM मोदी को खुश करने में जुटे हैं CM विजयन’, सचिन पायलट ने आरोपों के पक्ष में दिए अहम तर्क

March 30, 2026

तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक सचिन पायलट ने सोमवार को सीएम विजयन पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पीएम मोदी को खुश करने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। तिरुवनंतपुरम में मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के बीच किसी तरह की ‘साठगांठ’ की बात करना हास्यास्पद है।

सचिन पायलट ने कहा, ‘जब मुख्यमंत्री ये कहते हैं कि कांग्रेस और भाजपा के बीच कोई अंडरस्टैंडिंग है तो मेरा सवाल है कि आखिर कितनी बार वामपंथी नेताओं को केंद्रीय एजेंसियों ने निशाना बनाया है? केवल कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाया गया। लोकसभा चुनाव से पहले तो कांग्रेस पार्टी का खाता भी सीज कर दिया गया था।’ सचिन पायलट ने कहा कि देश में कांग्रेस ही इकलौती पार्टी है, जो भाजपा को हरा सकती है।


  • सचिन पायलट ने ये भी कहा, ‘सीएम विजयन ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने न सिर्फ आत्मसमर्पण कर दिया है बल्कि सीएम प्रधानमंत्री से तानाशाही भी सीख रहे हैं।’ पायलट ने कहा कि केरल में अधिकतर जगह सीएम के ही पोस्टर बैनर हैं और उन पोस्टर बैनरों पर लेफ्ट पार्टी के अन्य नेता और पार्टी का चुनाव चिन्ह भी गायब है। सचिन पायलट ने ये भी आरोप लगाया कि जब अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर सहमति बनी तो किसान विरोधी होने के बावजूद सीएम विजयन और लेफ्ट पार्टी के किसी भी नेता ने इसका विरोध नहीं किया।

    सचिन पायलट का यह बयान सीएम विजयन के उस बयान के बाद सामने आया है, जिसमें सीएम विजयन ने कांग्रेस को भाजपा की बी-टीम करार दिया था। सीएम विजयन ने अपने बयान में राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला था। दरअसल राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि जांच एजेंसियां विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर रही है, आखिर केरल के मुख्यमंत्री अब तक जेल से बाहर क्यों हैं? इस पर पलटवार करते हुए विजयन ने कहा ‘कुछ लोग देख और अनुभव कर के भी नहीं सीखते। वे सामान्य इंसान नहीं, बल्कि एक ‘दुर्लभ घटना’ हैं। यह उन लोगों के साथ होता है जिनमें चीजों को समझने की क्षमता नहीं होती। राहुल गांधी इसी श्रेणी में आते हैं।’

    Share:

  • Lashkar terrorist Shabbir Ahmed Lone arrested from Delhi; he had formed a module at the behest of the ISI

    Mon Mar 30 , 2026
    New Delhi: Security agencies have succeeded in arresting Lashkar-e-Taiba terrorist Shabbir Ahmed Lone from the Delhi border. Lone was preparing a new Lashkar module from Bangladesh at the behest of the Pakistani intelligence agency, the ISI. Acting on a tip-off, Delhi Police and security forces laid a trap and apprehended him at the capital’s border. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved