img-fluid

कोल इंडिया हर कर्मचारी को देगा 68,500 रुपये की प्रोत्‍साहन राशि

October 17, 2020

लगभग 2.62 लाख कर्मचारियों को मिलेगा इस योजना का लाभ

नई दिल्‍ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने अपने कर्मचारियों को दिवाली से पहले सौगात दे दी है। कोल इंडिया ने कर्मचारियों को प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन देने की घोषणा की। कंपनी ने जारी एक बयान में कहा है कि वह अपने सभी गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को वित्‍त वर्ष 2019-20 के लिए 68,500 रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी। कोल इंडिया का इसके ऊपर करीब 1,700 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

कोल इंडिया के बयान के मुताबिक प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन का भुगतान 2019-20 के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति के आधार पर कर दिया जाएगा। कंपनी ने जारी बयान में कहा कि कर्मचारियों को इसका भुगतान 22 अक्टूबर, 2020 से पहले कर दिया जाएगा। इस पर कंपनी का 1,700 करोड़ रुपये से थोड़ा ज्‍यादा व्यय होने का अनुमान है।

कंपनी ने कहा कि कोल इंडिया और उसकी आठ अनुषंगियों के लगभग 2.62 लाख कर्मचारियों को इस योजना का लाभ होगा। ज्ञात हो कि वित्‍त वर्ष 2019-20 के दौरान न्यूनतम 30 कार्य दिवस काम करने वाले कर्मचारी भी इस योजना का लाभ लेने के पात्र होंगे। उन्हें भी आनुपातिक तौर पर योजना का लाभ दिया जाएगा। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • देश भर के प्रशिक्षकों के लिए ऑनलाइन बेसिक कोचिंग कोर्स का आयोजन करेगा हॉकी इंडिया

    Sat Oct 17 , 2020
    नई दिल्ली। हॉकी इंडिया देश भर के प्रशिक्षकों के लिए ऑनलाइन बेसिक कोचिंग कोर्स का आयोजन करेगा। यह पहला अवसर है जबकि हॉकी इंडिया ने इच्छुक प्रशिक्षकों को खुले मंच के जरिए आवेदन करने के लिए कहा है। इस ऑनलाइन कोर्स के लिए 60 स्थान ही उपलब्ध हैं। हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति के अनुसार, ”उम्मीदवारों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved