img-fluid

कलेक्टर का फैसला- अनिवार्य नहीं करेंगे हेलमेट

October 02, 2025

  • जनता को शिक्षित कर जागरूकता का अभियान चलाएंगे

इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा ने फैसला लिया है कि अभी इंदौर में दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट को अनिवार्य नहीं किया जाएगा। एक बार फिर हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं का आदेश जारी नहीं होगा। अब जनता को हेलमेट की उपयोगिता के बारे में शिक्षित करते हुए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

तत्कालीन कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा जारी हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं का दो महीने के लिए जारी किया गया आदेश अब पूरा हो गया है। इस आदेश की अवधि समाप्त होने के साथ ही सभी की नजर इस बात पर टिकी हुई थी कि क्या वर्तमान कलेक्टर शिवम वर्मा एक बार फिर इसी आदेश को नए सिरे से जारी करेंगे। इस बारे में जब कलेक्टर से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि अभी वापस से दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता का आदेश जारी नहीं किया जाएगा।

हमारी योजना यह है कि त्योहार का सीजन समाप्त हो जाए तो उसके बाद हेलमेट की उपयोगिता को लेकर जनता को शिक्षित करने का अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही जनता में जागरूकता लाने की कोशिश की जाएगी। जब इस तरह का अभियान सफल होता है तो फिर जनता खुद हेलमेट का उपयोग करने लगती है। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि हेलमेट को अनिवार्य कर देने के बावजूद सडक़ पर वाहन चलाते हुए नजर आने वाले दोपहिया वाहन चालकों में से अधिकांश वाहन चालक हेलमेट लगाए हुए नहीं होते हैं। उनका कहना था कि एजुकेशन और अवेयरनेस के माध्यम से हम इस स्थिति को बदल सकते हैं। ऐसे में अब प्रशासन द्वारा अन्य विभागों को साथ लेकर इस बारे में अभियान चलाया जाएगा।

आदेश का राजनीतिक विरोध शुरू हो गया था… इसलिए पहले न दबाव बनाया और अब न अवधि बढ़ाई

वाहन चालकों की जान की सुरक्षा के लिए पूर्व कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा जारी किए गए आदेश का राजनीतिक विरोध शुरू हो गया था। यहां तक कि भाजपा शहर अध्यक्ष इसके विरोध में खड़े हो गए थे, इसलिए आदेश के पालन का दबाव खत्म हो गया था और पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के पेट्रोल मिलना शुरू हो गया था और चालान भी नहीं बनाए जा रहे थे। इसी कारण कलेक्टर शिवम वर्मा भी उक्त आदेश की अवधि बढ़ाने से पीछे हट गए।

Share:

  • UP : संभल में अवैध मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, तनाव के बीच पुलिस बल की बड़ी तैनाती

    Thu Oct 2 , 2025
    संभल. उत्तर प्रदेश (UP) के संभल (Sambhal) जिले में अवैध मस्जिद (mosque) पर कार्रवाई की जा रही है. यह कार्रवाई असमोली थाना क्षेत्र के राय बुजुर्ग गांव में की जा रही है. पुलिस प्रशासन का दावा है कि यह कार्रवाई तालाब पर बनी अवैध मस्जिद के खिलाफ की जा रही है. पुलिस प्रशासन ने मस्जिद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved