img-fluid

जल्द बनेगा कॉलेज आडिटोरियम

March 14, 2026

  • वार्षिक स्नेह सम्मेलन में मनाया विधायक सुशील तिवारी ने दिया आश्वासन

पनागर। विधायक सुशील तिवारी इन्दू के आतिथ्य एवं गोर्वधन खेटपाल की अध्यक्षता में शासकीय कला महाविद्यालय पनागर का स्नेह सम्मेलन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन में विधायक ने महाविद्यालय के लिये आडिटोरियम की आवश्यकता को पूर्ण करने का आस्वासन दिया, साथ ही शानदान सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतति देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप पांच-पांच हजार की राशि प्रदान करने की घोषणा की, साथ ही वर्ष भर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को समृति चिन्ह से सम्मानित किया।



  • महाविद्यालय में अध्ययन कक्षों की अवश्यकता को देखते हुये विधायक के प्रयासों से अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिये 1.37 करोड़ रूपये की राशि प्राप्त हो चुकी है। कार्यक्रम के अगले चरण में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एएल महोबिया द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। विशिष्ट अतिथियों आनन्द जैन विधायक प्रतिनिधि, रीना-आनन्द जैन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पनागर, शैलेन्द्र साहू नगर मण्डल अध्यक्ष पनागर ने विद्यार्थियों को सम्बोधित किया। संचालन अवधेश दुबे एवं अभार प्रदर्शन स्नेह सम्मेलन प्रभारी डॉ. अनिल कुमार यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर अंकुर जैन, कांती सैनी के साथ जनभागीदारी सदस्य, भूतपूर्व छात्रों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

    Share:

  • चौपाल लगाकर किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

    Sat Mar 14 , 2026
    शाहपुरा भिटौनी। भारतीय स्टेट बैंक की शाहपुरा भिटौनी शाखा द्वारा आयोजित चार दिवसीय ‘आप की चौपालÓ कार्यक्रम का समापन हो गया। इस दौरान बैंक ने क्षेत्र के कई गांवों में वित्तीय जागरूकता और एकमुश्त समझौता योजना की जानकारी देने के लिए शिविर लगाए। कार्यक्रम के तहत पथरिया, भीता, भैरोघाट, सुनवारा, कोलोन, महगवां, भमकी, सुनाचर, कुशली, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved