
उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड को हराने के लिए भारत में वैक्सीनेशन कैंप चलाया था, जिसमें 100 करोड़ वैक्सीन का लक्ष्य पूरा होने पर सांसद अनिल फिरोजिया मित्र मंडल द्वारा शनिवार को कालिदास अकादमी में डांडिया नी रात गरबे का आयोजन किया गया। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, विधायक पारस जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी बहादुर सिंह बोर मुंडला समेत अनेक अतिथि शामिल हुए, जिन्होंने प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने पर गरबा टीमों को पुरस्कृत भी किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved