मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा Kapil Sharmaजल्द ही डिजिटल डेब्यू करने की तैयारी में हैं। हाल ही में उन्होंने नेटफ्लिक्स के साथ एक प्रोजेक्ट साइन किया हैं। इस प्रोजेक्ट के अनुसार कॉमेडियन दर्शकों को अनोखे अंदाज में हंसाते हुए नजर आएंगे। इसकी घोषणा खुद कपिल शर्मा ने अनोखे स्टाइल में की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया हैं।
इस वीडियो में कपिल Kapil Sharma अंग्रेजी के एक शब्द को बोलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह बोल नहीं पातें। उनके पास खड़ा कैमरामैन उन्हें कहता है,’आप हिंदी में भी बोल सकते हैं।’इसके बाद कपिल शर्मा इंग्लिश में ही बोलते हैं। वह कहते हैं-“मैं आ रहा हूं आपके टीवी, लैपटॉप और मोबाइल पर यानी नेटफ्लिक्स पर। यह एक खास खबर है।” हालांकि कपिल के इस प्रोजेक्ट के बारे में कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है ,लेकिन सोशल मीडिया पर कपिल के इस मजेदार वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा हैं।
खास कर कपिल Kapil Sharma का अंदाज। इसके साथ ही फैंस कपिल को उनके इस नए प्रोजेक्ट के लिए बधाई भी दे रहे हैं। कपिल इन दिनों सोनी टीवी के मशहूर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में नजर आ रहे है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रीय रहते हैं। उनके फैन फ्लोइंग की संख्या लाखों में हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved