
बर्मिंघम। भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी (Indian squash player) सौरव घोषाल (Saurav Ghoshal) ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (Birmingham Commonwealth Games 2022) में पुरुषों की एकल स्क्वैश स्पर्धा (singles squash tournament) में कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने इंग्लैंड के जेम्स विलस्ट्रॉप को 3-0 (11-6, 11-1, 11-4) से मात देकर कांस्य पदक हासिल किया। इसी के साथ सौरव राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वैश एकल स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
मुकाबले में सौरव घोषाल ने इंग्लैंड के खिलाड़ी विल्सट्रॉप पर शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। तीनों ही गेम में विल्सट्रॉप के पास घोषाल के खेल का कोई जवाब नहीं था। अंत में घोषाल ने आसानी से मुकाबला जीतकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।
घोषाल का राष्ट्रमंडल खेलों में यह दूसरा पदक है। उन्होंने साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के गोल्डकोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में मिश्रित युगल स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved