
अलीगढ़ में हनुमानजी की प्रतिमा पर पथराव किया
शामली में हिन्दुओं के घरों के बाहर मांस फेंकने पर हिंसा भडक़ी
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) और शामली (Shamli) में हुई सांप्रदायिक हिंसा (sectarian violence) के बाद तनाव फैल गया, जिसके बाद दोनों शहरों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
अलीगढ़ (Aligarh) में असामाजिक तत्व ने एक प्राचीन शिव मंदिर में पहले पथराव किया और यहां रखी हनुमान प्रतिमा सहित 30 मूर्तियों को भी खंडित कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले पथराव (stone pelting) किया और बाद में हथौड़े से मूर्तियां तोडऩे लगा। आरोपी का नाम मोहम्मद आजाद बताया गया है। घटना के बाद हिन्दूवादी संगठनों ने जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आजाद के घर को बुलडोजर से ढहाने की तैयारी चल रही है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
कई घरों को आग के हवाले किया
वहीं शामली के एक गांव में वर्ग विशेष के लोगों ने कई हिंदुओं के घरों के बाहर मांस के टुकड़े फेंक दिए, जिसके बाद दोनों वर्गों के लोग सडक़ों पर उतर आए और जमकर हिंसा हुई। उपद्रवियों ने यहां के कई घरों में आग लगा दी। जबरदस्त हिंसा के बाद पूरे शहर में तनाव फैल गया, जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर धारा 144 लागू कर दी गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved