img-fluid

थाना परिसर से कंपाउंडर का वाहन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

January 10, 2022

  • चोर के सामने टहलते रहे थाना प्रभारी, बेखौफ होकर की वारदात

भोपाल। कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद भी चोरों के हौसले बुलंद हैं। बदमाश बेखौफ होकर वारदातें कर रहे हैं। पुलिस की लापरवाही का आलम यह है कि खुद थाना परिसर भी सुरक्षित नहीं हैं। गौतम नगर थाना परिसर से चोर जवाहर लाल नेहरू गैस राहत अस्पताल के कर्मचारी की एक्टिवा चोरी कर फरार हो गया। खास बात यह है कि आरोपी जिस समय वारदात को अंजाम दे रहा था, थाना प्रभारी सौरभ पांडे वहीं टहल रहे थे। पूरा घटनाक्रम थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। अब पुलस का कहना है कि मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी की हुलिया के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।



जानकारी के अनुसार शैलेंद्र गुप्ता नाक के व्यक्ति डीआईजी अस्पताल में पदस्थ हैं। थाना अस्पताल परिसर में ही बना हुआ है। बीती 6 जनवरी की दोपहर को उनकी एक्टिवा वाहन थाने के मेन गेट के नजदीक खड़ी थी। तभी नीले रंग की शर्ट पहने और गले में चौकड़ी वाला गमछा डाले हुए युवक थाना परिसर में दाखिल हुआ। उसने एक्टिवा का लॉक किसी तरह से खोला और थाने के मेन गेट से निकलकर रफूचक्कर हो गया। इसी पूरी घटनाक्रम के दौरान थाना प्रभारी सौरभ पांडे आरोपी के नजदीक ही थाने के मेन गेट पर खड़े सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दे रहे हैं। उनकी मौजूदगी के बाद भी बेखौफ बदमाश अपने मंसूबों को अंजाम देकर फरार हो गया। वहीं सोमवार सुबह इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर पुलिस का जमकर मजाक बनाया जा रहा है। इधर, टीआई सौरभ पांडे का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी में कैद आरोपी को हुलिये के आधार पर तलाशा जा रहा है। जल्द उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Share:

  • 51 फीसदी वोट के लिए 20 से बूथ पर उतरेगी भाजपा

    Mon Jan 10 , 2022
    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ले रहे ताबड़तोड़ बैठकें भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अगले विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में अपना 51 फीसदी वोट बैंक के लिए जुट गई है। इसके लिए संगठन स्तर पर कई कार्यक्रम तय हो चुके हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा प्रदेश भर में ताबड़तोड़ बैठकें कर रहे हैं। बूथ विस्तार के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved