img-fluid

CM योगी हॉकी टीम को बधाई देते हुए बोले- लो आज एक और इतिहास बन गया

August 05, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने की बधाई देते हुए कहा कि 5 अगस्त के ऐतिहासिक दिन एक और इतिहास बन गया।

उन्होंने ट्वीट किया कि आज टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता है। आज की सफलता ने भारतीय हॉकी के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय को जोड़ा है। ‘टीम इंडिया’ की इस अविस्मरणीय उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। हार्दिक बधाई ‘टीम इंडिया’। जय हिन्द!

वहीं, एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि आज 5 अगस्त की ऐतिहासिक तिथि को एक इतिहास और बन गया…। ‘टीम इंडिया’, जय हिन्द!

दरअसल, 5 अगस्त 2019 को कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की घोषणा की गई थी और एक साल बाद 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन किया था। जिसकी आज वर्षगांठ है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के दौरे पर हैं। जहां वह रामलला की भव्य आरती में हिस्सा लेंगे।

Share:

  • Rahul Vaidya को छोड़ इनके साथ रोमांस करेंगी Disha Parmar, जानें क्‍या है मामला

    Thu Aug 5 , 2021
    मुंबई। राहुल वैद्या (Rahul Vaidya) की पत्नी दिशा परमार (Disha Parmar) जल्दी ही टीवी पर नजर आने वाली हैं. वो टीवी स्क्रीन पर लंबे समय बाद वापसी कर रही हैं. दिशा परमार अपने पुराने को-स्टार नकुल मेहता (Nakuul Mehta) के साथ दोबारा रोमांस करते नजर आएंगी. दोनों को ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ (Bade Ache Lagte […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved