
चंडीगढ़ । पंजाब में (In Punjab) कांग्रेस (Congress) ने चार उम्मीदवारों (Four Candidates) की सोमवार को घोषणा की (Announced) । कांग्रेस ने अब तक 13 में से 12 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी व पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को गुरदासपुर से टिकट दिया गया है। लुधियाना से अपने प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं पंथक सीट श्रीआनंदपुर साहिब से हिंदू चेहरे विजय इंदर सिंगला को टिकट दिया है।
पार्टी ने खडूर साहिब से कुलबीर सिंह जीरा को प्रत्याशी बनाया है। अब केवल फिरोजपुर से प्रत्याशी का ऐलान होना बाकी है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा फतेहगढ़ चूड़ियां और डेरा बाबा नानक से विधायक रह चुके हैं। चरणजीत चन्नी की सरकार में वे उपमुख्यमंत्री थे।
आनंदपुर साहिब से प्रत्याशी विजय इंदर पटियाला के रहने वाले हैं। वे इससे पहले संगरूर से सांसद रह चुके हैं। सिंगला पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस की टिकट पर श्री आनंदपुर साहिब सीट से मनीष तिवारी सांसद चुने गए थे। इस बार वे चंडीगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved